घोड़ाडोंगरी: हुबली और गोमतीनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा स्टॉपेज
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा हुबली और गोमतीनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज रहेगा। रेलवे के यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि हुबली और गोमतीनगर के बीच 13अप्रैल से 18मई तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेन का घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा।