घोड़ाडोंगरी: नगर पालिका परिषद ने लोकसभा चुनाव को लेकर सारनी के पॉवर प्लांट में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सारनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सारनी के पॉवर प्लांट में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पॉवर प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। नगरपालिका परिषद सारनी के सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सारनी के पॉवर प्लांट में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।