गुमला: बायपास पर संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव से बढ़ी परेशानी, शहर में घुस रहे भारी वाहन
Gumla, Gumla | Jun 22, 2026 गुमला बायपास रोड के समीप आवश्यक संकेतक बोर्ड नहीं लगाए जाने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित दिशा-निर्देश के अभाव में बड़े मालवाहक वाहन बायपास का उपयोग करने के बजाय सीधे शहर में प्रवेश कर जाते हैं। जबकि शहर में बड़े मॉल वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित है।