चरखारी: चरखारी के भटेवराकलां गांव में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, रामबाई समेत तीन घायल, चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चरखारी के भटेवराकलां गांव निवासी रामबाई ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह घर पर थीं। तभी गांव की ही उर्मिला, पूजा, जगदीश और अमर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी घर के अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में रामबाई के साथ परिवार की सुलोचना और नेहा को चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।