मेहनगर: तरवां थाना की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के मामले में वांछित आरोपी सौरभ सोनकर पुत्र संजय सोनकर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।