दीपका में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, ब्रह्मर्षि भवन में पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण का आयोजन
Dipka, Korba | Apr 20, 2026 श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ब्रह्मर्षि भवन दीपका में भक्ति और श्रद्धा के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल श्री सत्यनारायण भगवान का विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।