पंचकूला: कालका विधानसभा के 225 पोलिंग बूथों पर 24 और पंचकूला के 230 पोलिंग बूथों पर 19 सेक्टर ऑफिसर किये गए नियुक्त
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल ऑफिसर सचिन गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की वूलनेरेबिलिटी मैपिंग का कार्य जल्द पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।