पंचकूला: खनन की मंजूरी को लेकर बिल्ला गांव में आयोजित जन सुनवाई के दौरान हुआ जमकर हंगामा, डीसी मौके पर थे मौजूद
जिला प्रशासन के द्वारा गांव बिल्ला के नजदीक खनन की मंजूरी देने के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमे पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी इस जनसुनवाई में पहुंचे थे। कृष्णा इंटरप्राइजेज को तीन फुट तक खनन की मंजूरी को लेकर जब सुनवाई शुरू हुई तो लोगो के द्वारा मंजूर का विरोध किया गया