मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में शौच क्रिया करने गई महिला के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, महिला ने एसपी से की शिकायत
गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी से शिकायत की जिसमे उसने बताया की बीती 13 मार्च को सुबह वह शौच क्रिया करने गई थी। महिला ने आरोप लगाया की मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की गई। वहीं थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है।