नारदीगंज: नारदीगंज में विजयादशमी पर श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे लोग, प्रशासन की अपील- बच्चों का हाथ पकड़ें
नारदीगंज प्रखंड में विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों और बाजारों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है।