वारिसलीगंज: राजापुर गांव में पूर्व मुखिया के घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, घर में सोए थे दंपति
वारसलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पूर्व मुखिया पवन कुमार के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। रविवार रात चोरों ने घर में घुसकर 25 हजार रुपये नकद, 12 भर सोना और 20 भर चांदी चुरा ली।पवन कुमार ने बताया कि रविवार की रात वह और उनकी पत्नी छत पर सोए हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।