विदिशा नगर: सिरोंज के निजी अस्पताल पर बुलडोजर चलाने की मांग, समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
सिरोंज में संचालित एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कुशवाहा समाज ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने दुराचार के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर संजीव माथुर के अस्पताल को अवैध बताते हुए उसकी जांच कर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग की।