जशपुर: चिरायु योजना से 74 बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, 50 बच्चों की होगी निःशुल्क हृदय सर्जरी
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को नई उम्मीद दी है। शिविर में जिले भर से चिन्हित 74 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की गई। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल के सीएसआर