बालाघाट: गर्भवती महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, लामता पुलिस में शिकायत दर्ज
बालाघाट जिला के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता, जो चार माह की गर्भवती है, ने अपने ससुराल पक्ष पर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार लगभग प्रातः 11 बजे बताया कि, ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर उसके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया औ