गाज़ियाबाद: वैभवखंड स्थित आदित्य मेगा सिटी के बी ब्लॉक निवासी व्यक्ति के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
इंदिरापुरम थाने में वैभवखंड स्थित आदित्य मेगा सिटी के बी ब्लॉक निवासी वैभव सक्सेना के खिलाफ बरेली के आशुतोष नगर निवासी दीपेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने वैभव पर करीब 41 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।