मझगवां: रोहनिया जंगल में भीषण आग, आग बुझाते दो बीट गार्ड घायल, अस्पताल में भर्ती
सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत रोहनिया के जंगलों में आज दोपहर लगी भीषण आग , आग को बुझाते समय दो बीटगार्ड हुए बेहोश, तापमान की अधिकता और ऑक्सीजन की कमी के चलते दोनों कर्मचारियों की तबीयत बिगडी, दोनो कर्मचारी रामकृष्ण पाण्डेय और गोविंद यादव को डायल 112 की मदद से लाया गया मझगवां अस्पताल, जहां दोनो का इलाज जारी।