मोहनलालगंज: डायल-112 टीम पर हमला, पुलिस वाहन पर ईंट फेंककर शीशा तोड़ा, मामला दर्ज
मोहनलालगंज के अतरौली गांव में डायल-112 पुलिस टीम पर हमला हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरबी 9045 टीम के वाहन पर नशे में धुत भालेन्द्र उर्फ भल्लू ने ईंट फेंक दी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस टीम मौके पर विवाद शांत करा रही थी, तभी आरोपी भड़क उठा और अभद्रता करने लगा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।