सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बनवारी लाल बेरवा और मंगल चंद बेरवा को गिरफ्तार किया है। वही दूदू थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।