रसूलाबाद: नैला कटरा गांव में पशु व्यापारी के घर अज्ञात चोरों ने बोला धावा, नगदी व जेवरात किए पार, पुलिस जांच में जुटी
रसूलाबाद क्षेत्र के नैला कटरा गांव में रविवार रात एक पशु व्यापारी के घर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।पीड़ित ने बताया कि चोर तिजोरी तोड़कर उसमें रखी 5 लाख 4500 रुपये की नगदी और जमीन में दबाकर रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा और तिजोरी टूटी मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची।