रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, कुल 72 शिकायतें आईं, 9 का निस्तारण हुआ
तहसील रामसनेहीघाट में एसडीएम अनुराग सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें कुल 72 शिकायतें पहुंची नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के लिए टीमें गठित की गई है।इस अवसर पर तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी और सुधाकर पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।