हनुमानगढ़: कलाना फायरिंग कांड में मुख्य शूटर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने दी जानकारी
भादरा थाना क्षेत्र के गांव कलाना में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग, हत्या एवं हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए मुख्य शूटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने जानकारी दी।