घाटमपुर: पतारा में 8 किलोमीटर तक बाइक सहित युवक को घसीटता ले गया डंपर, दर्दनाक मौत से शरीर के उड़े चिथड़े
घाटमपुर के पतारा में सागर हाईवे पर बाइक सवार जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बुधवार रात 10 बजे टक्कर मारी फिर भागने के चक्कर में बाइक सहित युवक को 8 किलोमीटर तक घसीटता ले गया।युवक चिल्लाता रहा लेकिन डंपर चालक नहीं रुका।दुर्घटना में बाइक सवार युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।