घाटमपुर: हरबसपुर में जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने महिला पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया
बिधनू के हरबसपुर में किराए का कमरा लेकर रहने वाले 24 वर्षीय जेसीबी चालक पवन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे पवन का पोस्टमार्टम हुआ।परिजनों ने एक महिला पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी ने बताया मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुआ।बिसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।