शिवपुरी नगर: 8वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बिजनेस के लिए ₹50 लाख तक का ऋण, 7% तक ब्याज छूट
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो बेहद महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत इच्छुक आवेदक लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।