खंडवा नगर: घायल वनकर्मियों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी
खंडवा में वन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान घायल हुए वनकर्मियों का हाल जानने के लिए जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन जिला अस्पताल पहुंचे। उनके साथ वन विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायल वनकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना , जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे की है