डंडा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
Danda, Garhwa | Apr 9, 2026 डंडा गढ़वा मार्ग पर हरैया गांव के समीप अज्ञात चारपहिया वाहन के धक्के से बिजेंद्र बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि बिजेंद्र बिंद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।