बहराइच: बहराइच एनडीपीएस कोर्ट ने 600 ग्राम अवैध चरस बरामदगी मामले में अभियुक्त को 4 माह के कारावास की सज़ा सुनाई
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने वर्ष 2003 मे थाना रिसिया क्षेत्र मे अवैध 600 ग्राम चरस बरामदगी मामले मे शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। इस मामले मे शुक्रवार शाम को विशेष लोक अभियोजक प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बताया की घटना वर्ष 2003 मे हुई थी। इस मामले मे कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को 4 माह के कारावास की सजा सुनाई है।