चैनपुर: रामपुर: ज़मीनी विवाद में मारे गए युवक के परिजनों से मिली प्रशासनिक टीम, दिया सरकारी लाभ
चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियार पंचायत के रामपुर मेलाटांडी में ज़मीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के दाह संस्कार के ठीक बाद रविवार दोपहर 4 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय की टीम साथ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने रामपुर गांव पहुंची।