आगरा: कमला नगर में दहेज हत्या मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी: एसीपी ने दी जानकारी
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी, मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे किन्नर समाज ने जोरदार हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।