देवसर: सिंगरौली जिले के सरई मे रेल रोको अंदोलन,धरना प्रदर्शन के बाद रेलवे अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन।
सिगंरौली जिले के सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर कोयला डंप कर कोलयार्ड बनाने का विरोध मे रेल रोको आंदोलन की शुरूआत सरई तहसील परिसर से रैली निकालकर पद यात्रा करते हुए सरई रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया।जिसकी अगुवाई सुनील जायसवाल के द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई।जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।