देवसर: सिंगरौली जिले के निवास चौकी मे एक महिला की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसे जबलपुर से दस्तयाब किया गया।
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के निवास चौकी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि मेरी पत्नी दिनांक 18/06/2024 को बिना बताए घर से कहीं चली गई वही निवास चौकी मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू किया गया जहां आज जिला जबलपुर से लापता महिला को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।