देवसर: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम ओडगडी से एक युवक के कब्जे से 16 सीसी कोडीन युक्त कफ सिरफ जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बरगवां थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ओडगडी जयसवाल ढाबा के सामने से छापामार कार्रवाई के दौरान एक युवक के कब्जे से 16 सीसी कोडिंन युक्त कफ सिरफ जप्त किया कीमती 2720 रुपए जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।