अनूपपुर: परासी में भाजपा की रणनीतिक बैठक
विधायक बिसाहूलाल सिंह के निवास पहुंचे संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया,
अनूपपुर। अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के निज निवास परासी में भाजपा शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया का आगमन हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विकास और पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।