सदर: बाबा नागनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा, वृद्ध महिलाओं को साड़ी और फल वितरित किए गए
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026 वाराणसी: पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर अवधूत बाबा नागनाथ परमार्थ गंगा सेवा संस्थान ने दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्य आयोजित किया। इस दौरान असहाय एवं निराश्रित वृद्ध महिलाओं को साड़ी और फल वितरित कर सम्मानित किया गया।