सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित
जनपद पंचायत मंदसौर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार मौजूद थे।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और सुशासन के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करने का आह्वान किया।
#12YearsOfSurakshitBharat
#मंदसौर
#Mandsaur
37 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026