राजगढ़: फर्जी डिग्रियों के कारोबार पर अब पुलिस का बड़ा डंडा चलेगा, मास्टरमाइंड पर जल्द गिरेगी गाज, हमीरवास थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 25, 2026 बिना परीक्षा आयोजित किए ही छात्रों को उतीर्ण दिखाकर फर्जी अंकतालिकाएं बांटने के आरोप का मामला सामने आने के बाद पूरे शिक्षा जगत में हडक़ंप मच गया है।हमीरवास थाना पुलिस ने डॉ. नरेंद्र त्यागी, रूपेंद्र सिंह दावत, निर्मल सोनी, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार रेगर (रजिस्ट्रार, राजस्थान फार्मेसी काउंसिल) सहित अन्य पूर्व कार्मिकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।