बरेली: बरेली में महिला का हंगामा, पहली बीवी को बिना तलाक दूसरी शादी की तैयारी पर ससुराल वालों पर दहेज और साजिश के गंभीर आरोप
बरेली के शाही थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अंजुम नाम की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और बिना तलाक दूसरी शादी कराने की साजिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उससे 10 लाख रुपये और मायके का प्लॉट पति के नाम कराने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और