करछना: गुंजन ढाबा के पास बाइक पर बैठकर जा रहे तीन युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए तीनों हुए घायल,एक की हालत नाजुक
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के डभांव गांव के पास स्थित गुंजन ढाबा के पास एक बाइक पर बैठकर जा रहे 3 युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए,इस घटना में जहां तीनों युवक घायल हो गए जिसमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है,स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर बैठकर तीनों युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे जिससे यह हादसा हुआ है,हालांकि घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।