कालपी: यमुना में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, कालपी में NDRF-SDRF ने किया व्यापक मॉकड्रिल, परखी गई राहत-बचाव तैयारियां
Kalpi, Jalaun | Jun 11, 2026 कालपी में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे यमुना के पीला घाट पर यमुना में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने NDRF और SDRF के साथ संयुक्त मॉकड्रिल आयोजित की। इस दौरान नाव, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भी आपदा के समय चिकित्सा सेवाओं की तैयारियां प्रदर्शित की।