औरैया: सड़क दुर्घटना के बाद ठठराही मोहल्ला निवासी युवक के 50 हजार रुपये हुए गायब, पुलिस जांच में जुटी
शहर के अटल आश्रम के सामने सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक के पास रखे 50 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठठराही मोहल्ला निवासी प्रताप सिंह पुत्र गजाधर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार शाम जालौन चौराहे से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान