हैदरनगर: हैदरनगर बाजार में जलता हुआ एलटी केबल सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला
हैदरनगर बाजार के पुराना बैंक रोड स्थित ओम स्वीट्स के समीप लड्डन सिंगार स्टोर के पास शनिवार दोपहर 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत प्रवाहित एलटी केबल अचानक जलते हुए सड़क पर गिर पड़ा। केबल गिरते ही उसमें तेज स्पार्किंग होने लगी और आग की लपटें उठने लगीं। संयोगवश घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।