शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक हिरासत में, हिंदूवादी संगठन ने पीछा कर रोकी बाइक, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के रावतपुर नखासे इलाके में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक को दो हिंदू महिलाओं के साथ बाइक पर जाते हुए रोका गया। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन ने युवक पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।