Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

आगर: आगर उज्जैन मार्ग गूंदीकला के पास एक 28 वर्षीय युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में किया गया उपचार

Agar, Agar Malwa | Jun 12, 2026

MORE NEWS

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आगर-मालवा जिले में आत्मीय स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का शनिवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस, आगर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री बाबूलाल यादव, श्री भैरूसिंह चौहान, श्री दिलीप सकलेचा, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, श्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#agarmalwa
#आगरमालवा

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आगर-मालवा जिले में आत्मीय स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का शनिवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस, आगर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री बाबूलाल यादव, श्री भैरूसिंह चौहान, श्री दिलीप सकलेचा, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, श्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

स्कूली वाहनों की निरंतर जांच करें, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें
- कलेक्टर श्रीमती यादव
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
     
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण, स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनजागरूकता संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
  कलेक्टर ने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की नियमित एवं सघन जांच की जाए। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक स्कूल वाहन में अग्निशामक यंत्र, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हों। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक एवं स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए।
       बैठक में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने जिले की पुल-पुलियाओं एवं रपटों पर आवश्यक चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा रेलिंग अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो तथा मरम्मत योग्य संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
   सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़क निर्माण एवं रखरखाव एजेंसियों को स्पीड ब्रेकरों पर व्हाइट स्ट्रिप पेंटिंग, सड़क किनारे व्हाइट लाइन मार्किंग तथा आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे से अनावश्यक झाड़ियों को हटाने, आवश्यकता अनुसार रम्बल स्ट्रिप एवं स्पीड ब्रेकर बनाने तथा कनेक्टिंग रोड एवं ब्लाइंड स्पॉट्स पर कन्वैक्स मिरर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
   कलेक्टर श्रीमती यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन प्रकरणों में प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने हेतु संचालित प्रतिकर योजना के अंतर्गत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
  बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने, सब्जी मंडी रोड पर शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू करने, हाथ ठेला एवं फेरी व्यवसायियों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री गोपाल प्रसाद उसपारिया, एनएचआई संध्या टेले, यातायात थाना प्रभारी श्री जगदीश यादव, सीएएचओ श्री कुशाल सिंह डोढ़वे, श्री अंकित श्रीवास्तव सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya PradeshDepartment of School Education, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
@फ़ॉलोअर्स

स्कूली वाहनों की निरंतर जांच करें, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती यादव जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण, स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनजागरूकता संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की नियमित एवं सघन जांच की जाए। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक स्कूल वाहन में अग्निशामक यंत्र, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हों। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक एवं स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने जिले की पुल-पुलियाओं एवं रपटों पर आवश्यक चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा रेलिंग अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो तथा मरम्मत योग्य संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़क निर्माण एवं रखरखाव एजेंसियों को स्पीड ब्रेकरों पर व्हाइट स्ट्रिप पेंटिंग, सड़क किनारे व्हाइट लाइन मार्किंग तथा आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे से अनावश्यक झाड़ियों को हटाने, आवश्यकता अनुसार रम्बल स्ट्रिप एवं स्पीड ब्रेकर बनाने तथा कनेक्टिंग रोड एवं ब्लाइंड स्पॉट्स पर कन्वैक्स मिरर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन प्रकरणों में प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने हेतु संचालित प्रतिकर योजना के अंतर्गत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने, सब्जी मंडी रोड पर शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू करने, हाथ ठेला एवं फेरी व्यवसायियों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री गोपाल प्रसाद उसपारिया, एनएचआई संध्या टेले, यातायात थाना प्रभारी श्री जगदीश यादव, सीएएचओ श्री कुशाल सिंह डोढ़वे, श्री अंकित श्रीवास्तव सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya PradeshDepartment of School Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh @फ़ॉलोअर्स

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

नलखेड़ा में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ समाप

अंतिम दिवस 102 हितग्राहियों का पंजीयन, चार दिवसीय शिविर में 162 हितग्राही चिन्हांकित
    कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद पंचायत नलखेड़ा में आयोजित चार दिवसीय चिन्हांकन शिविर का समापन हुआ।
सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रभारी श्री निलेश झांसिया ने बताया कि शिविर के अंतिम दिवस भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 30 दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 69 वरिष्ठजनों सहित कुल 102 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के विशेषज्ञों द्वारा 29 हितग्राहियों को पात्र पाते हुए उनका चिन्हांकन कर भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजन एवं उनके परिजन प्रसन्न दिखाई दिए तथा उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा 9 दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन भी किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नलखेड़ा सुश्री अश्विनी पाटीदार, शाखा प्रभारी सामाजिक न्याय श्री निलेश झांसिया, एसएसओ सुश्री रूचि मिश्रा, श्री पुरुषोत्तम खेलवाल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती चेतना बैरागी सहित जनपद पंचायत, नगर परिषद एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार जिले के चारों विकासखंडों में आयोजित शिविरों के दौरान जनपद पंचायत आगर में एडिप योजना के अंतर्गत 18 दिव्यांगजन एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत 23 वरिष्ठजनों सहित कुल 41 हितग्राहियों, जनपद पंचायत बड़ौद में 10 दिव्यांगजन एवं 18 वरिष्ठजनों सहित कुल 28 हितग्राहियों तथा जनपद पंचायत सुसनेर में 24 दिव्यांगजन एवं 38 वरिष्ठजनों सहित कुल 62 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया।
वहीं नलखेड़ा विकासखंड के समापन शिविर में वयोश्री योजना के 20 तथा एडिप योजना के 11 हितग्राहियों सहित कुल 31 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। इस प्रकार जिले में आयोजित चार दिवसीय शिविरों के दौरान वयोश्री योजना के 99 वरिष्ठजन एवं एडिप योजना के 63 दिव्यांगजन सहित कुल 162 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु पात्र पाते हुए चिन्हांकित किया गया।
#agarmalwa
#आगरमालवा

नलखेड़ा में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ समाप अंतिम दिवस 102 हितग्राहियों का पंजीयन, चार दिवसीय शिविर में 162 हितग्राही चिन्हांकित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद पंचायत नलखेड़ा में आयोजित चार दिवसीय चिन्हांकन शिविर का समापन हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रभारी श्री निलेश झांसिया ने बताया कि शिविर के अंतिम दिवस भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 30 दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 69 वरिष्ठजनों सहित कुल 102 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के विशेषज्ञों द्वारा 29 हितग्राहियों को पात्र पाते हुए उनका चिन्हांकन कर भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन किया गया। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजन एवं उनके परिजन प्रसन्न दिखाई दिए तथा उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा 9 दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नलखेड़ा सुश्री अश्विनी पाटीदार, शाखा प्रभारी सामाजिक न्याय श्री निलेश झांसिया, एसएसओ सुश्री रूचि मिश्रा, श्री पुरुषोत्तम खेलवाल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती चेतना बैरागी सहित जनपद पंचायत, नगर परिषद एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार जिले के चारों विकासखंडों में आयोजित शिविरों के दौरान जनपद पंचायत आगर में एडिप योजना के अंतर्गत 18 दिव्यांगजन एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत 23 वरिष्ठजनों सहित कुल 41 हितग्राहियों, जनपद पंचायत बड़ौद में 10 दिव्यांगजन एवं 18 वरिष्ठजनों सहित कुल 28 हितग्राहियों तथा जनपद पंचायत सुसनेर में 24 दिव्यांगजन एवं 38 वरिष्ठजनों सहित कुल 62 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। वहीं नलखेड़ा विकासखंड के समापन शिविर में वयोश्री योजना के 20 तथा एडिप योजना के 11 हितग्राहियों सहित कुल 31 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। इस प्रकार जिले में आयोजित चार दिवसीय शिविरों के दौरान वयोश्री योजना के 99 वरिष्ठजन एवं एडिप योजना के 63 दिव्यांगजन सहित कुल 162 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु पात्र पाते हुए चिन्हांकित किया गया। #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

साइबर ठगी से बचाने मैदान में उतरी पुलिस, "SAFE CLICK-2026" जागरूकता रथ रवाना
#cybercrime #police #agarlivenews #news #latestnews

साइबर ठगी से बचाने मैदान में उतरी पुलिस, "SAFE CLICK-2026" जागरूकता रथ रवाना #cybercrime #police #agarlivenews #news #latestnews

Agar, Agar Malwa | Jun 25, 2026

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने माँ बगलामुखी के दर्शन किये 
  
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँँ बगुलामुखी के दर्शन किये। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने सपिरवार विधि-विधान से माता बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया।  
इस अवसर पर सीईओ जनपद नलखेड़ा, श्री अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
#agarmalwa
#Nalkheda

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने माँ बगलामुखी के दर्शन किये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँँ बगुलामुखी के दर्शन किये। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने सपिरवार विधि-विधान से माता बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद नलखेड़ा, श्री अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। #agarmalwa #Nalkheda

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

आगर: आगर उज्जैन मार्ग गूंदीकला के पास एक 28 वर्षीय युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में किया गया उपचार - Agar News