कोल: अलीगढ़ के सिविल कोर्ट से एक मुलजिम हुआ फरार, पेशी पर आया मुलजिम पुलिस को चकमा देकर भागा
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट से एक मामला गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे सामने आया है। जब सिविल कोर्ट में पेशी पर आया एक मुलजिम मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी के लिए मुलजिम को पुलिस के द्वारा लाया गया था। इधर मुलजिम चकमा देकर मौके से फरार हो गया।