महोबा: महोबा के ग्योढी गांव के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के खड़ेही गांव निवासी 45 वर्षीय सिद्ध गोपाल बीते दिन खन्ना में रिश्तेदारी में कुआँ पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वापस लौटते समय ग्योढी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर उछल गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।