डोमचांच: डोमचांच में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय सिंटू विश्वकर्मा की मौत
डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला में बिजली मरम्मत के दौरान 22 वर्षीय सिंटू विश्वकर्मा की करंट लगने से मौत सोमवार 12 बजे हो गई। सिंटू अपने साथी दशरथ विश्वकर्मा के साथ पिछले वर्षों से बिजली मरम्मत का काम कर रहा था। कुछ घरों की बिजली खराब होने की शिकायत पर दोनों मौके पर पहुंचे थे।