पन्ना: अपात्रों को आरक्षण से असली हकदार परेशान! पन्ना में जाति प्रमाण पत्र पर गरमाई सियासत
Panna, Panna | May 16, 2026 हीरापुर गांव में 55 वर्षों से रह रहे अहिरवार समाज के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र न बनने से उनका भविष्य दांव पर है। युवा नेता जितेंद्र सिंह जाटव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पात्रों को 1970 के दस्तावेज मांगकर भटकाया जा रहा है, जबकि अपात्रों को गलत तरीके से लाभ मिल रहा है।