लक्ष्मीपुर: मेंटेनेंस कार्य के कारण जमुई के छह प्रखंडों में बिजली दो घंटे रहेगी बाधित
जमुई जिले में विद्युत मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार, 24 अक्टूबर को छह प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को 9 बजे बताया कि शनिवार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जमुई, खैरा, सिकंदरा, गिद्धौर, बरहट और लक्ष्मीपुर प्रखंड में बिजली नहीं मिलेगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने का कारण मेंटनेंस कार्य है।