दरभंगा: LNMU के संस्कृत विभाग एवं डॉ प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग तथा डॉ प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आगामी 4 जून को पूर्वाह्ण 11:30 बजे से "संस्कृत वाङ्मय में पर्यावरण चिन्तन" विषय पर पीजी संस्कृत विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार की शाम 4 बजे दी गई।