पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा राज्य से गांजा तस्करी कर पन्ना लाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 620 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।